IANS News

मोहसिन नियाजी ने दिल्ली में बिखेरा संगीत का जलवा

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)| सूफी और भारतीय शास्त्रीय संगीत से सजी शाम में दिल्ली को मोहसिन नियाजी की आवाज सुनने का मौका मिला। इस संगीत उत्सव का आयोजन शनिवार की शाम को किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन विशबेल्स और सतरंगी बाजार द्वारा नई दिल्ली के श्री सत्य साई ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मोहसिन नियाजी की आवाज को सराहा।

मोहसिन आगरा घराने की परंपरागत शैली की गहरी समझ रखते हैं। यह कला उन्हें विरासत में उनके पिता उस्ताद शमीम अहमद खान से मिली है जो अपने जमाने के एक प्रसिद्ध सितार वादक रहे हैं।

मोहसिन ने श्री सत्य साईं ऑडिटोरियम में अपनी गायकी के अनुभव का निचोड़ दर्शकों के सामने पेश किया।

=>
=>
loading...