NationalTop News

अफ्रीका की सबसे ऊंची छोटी चढ़ गया सात साल का समन्यु, दुनिया हैरान

हैदराबाद। उम्र हौसले की उड़ानों को कभी रोक नहीं सकती है। अगर छोटी सी उम्र में भी हौसलों की उड़ान बुलंद हो तो, बड़ी सी बड़ी मुश्किलों की राह को भी आसानी से पार कर लिया जाता है। ऐसा ही कुछ भारत के 7 साल के समन्यु पोथुराजु ने कर दिखाया है, जिसके बारे में हर भारतीय को जानकर हैरानी तो होगी ही साथ ही फक्र भी होगा।

हैदराबाद के सात साल के समन्यु पोथुराजु ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फतह हासिल की है। पोथुराजु ने अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई कर तिरंगा फहराया है।

अफ्रीका के तंजानिया के माउंट किलिमंजारो ऐसा पर्वत है जहां ठंड की वजह से अच्छे-अच्छे घबरा जाएं। सात वर्षीय पोथुराजु ने इस पर जीत हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। दो अप्रैल को समन्यु पोथुराजु ने अपने कोच के साथ समुद्र तल से 5,895 मीटर ऊंचाई पर तिरंगा फहराया।

इस जीत के बाद समन्यु ने कहा, ‘जब मैंने चढ़ाई शुरू की तब बारिश हो रही थी और रास्ता पत्थरों से भरा हुआ था। मैं डर गया था और मेरे पैरों में तेज दर्द भी हो रहा था, लेकिन मैंने थोड़ा सा आराम किया और फिर बाकी की चढ़ाई पूरी की। मुझे बर्फ बहुत पसंद है और इसलिए मैंने माउंट किलिमंजारो को चढ़ाई के लिए चुना।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान समन्यु ने कहा कि वह साउथ एक्टर पवन कल्याण के फैन हैं। उनकी मां ने उन्हें वादा किया था कि जिस दिन वह विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे तो वह उनकी मुलाकात पवन सिंह से करवाएंगी। समन्यु अलगे महीने ऑस्ट्रेलिया पीक की चढ़ाई करेंगे और वह विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH