IANS News

निशानेबाज विजय मानव रचना उत्कृष्ता पुरस्कार से सम्मानित

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| लंदन ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाज विजय कुमार को खेलों में उनके शानदार योगदान के लिए मानव रचना यूनिवर्सिटी ने ‘मानव रचना उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया है। मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के संस्थापक डॉ. ओपी भल्ला की याद में आयोजित इस पुरस्कार समारोह में हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने विजय को इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस अवसर विजय ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कहा, यह पुरस्करार प्रदान के लिए मैं मानव रचना यूनिवर्सिटी और माननीय राज्यपाल का शुक्रिया अदा करता हूं। पुरस्कार पाकर मैं गौरव महसूस कर रहा हूं। मैं पिछले चार वर्षों से मानव रचना से जुड़ा हुआ हूं और मुझे खुशी है कि यह संस्थान शिक्षा के अलावा खेल के क्षेत्रों में भी अपना योगदान दे रहा है।

33 साल के विजय ने लंदन ओलम्पिक में निशानेबाजी की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में देश के लिए रजत पदक जीता था। विजय 2006 से 2014 तक लगातार तीन बार एशियाई खेलों में पदक जीत चुके हैं। उन्होंने 2006 में दोहा एशियाई खेलों में कांस्य, 2010 के क्वांक्च ो में कांस्य और 2014 के इंचियोन खेलों में रजत पदक जीता था।

विजय इस वर्ष अगस्त में होने वाले एशियाई खेलों में अपने पदक का रंग बदलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वह इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

=>
=>
loading...