IANS News

मोरक्को ने सैन्य अभ्यास का आयोजन किया, 15 देश शामिल

रबात, 18 अप्रैल (आईएएनएस)| मोरक्को की सशस्त्र सेनाओं (एफएआर) ने 15 देशों के सैन्य बलों के साथ मिलकर देश के दक्षिणी हिस्से में सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। सिन्हुआ के अनुसार, यह सैन्य अभ्यास अमेरिका अफ्रीका कमांड, अफ्रीकॉम के मिशन का हिस्सा है जो मोरक्को में हर साल साझेदार देशों के साथ मिलकर अफ्रीकी लॉयन सैन्य अभ्यासों का आयोजन करता है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 15वें अफ्रीकी लॉयन सैन्य अभ्यास में अमेरिका और मोरक्को के अलावा जर्मनी, कनाडा, स्पेन, फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन, ग्रीस, इटली, चाड, मिस्र, माली, मॉरिटानिया, सेनेगल, ट्यूनीशिया की सैन्य इकाइयां और पर्यवेक्षक शामिल हुए हैं।

यह अभ्यास मोरक्को की सेना के नेतृत्व में देश के छह शहरों में 29 अप्रैल तक होगा।

इस अभ्यास में जमीनी और हवाई प्रशिक्षण व हिंसक उग्रवादी संगठनों के खिलाफ अभियानों के लिए प्रशिक्षण शामिल होगा।

=>
=>
loading...