मुंबई। फिल्म डर्टी पिक्चर तो आपने देखी ही होगी। इस फिल्म ने विद्या बालन को उस मुकाम तक पहुंचाया जहां इंडस्ट्री की हीरोईन पहुंचने के लिए तरसती हैं। विद्या अक्सर अपने बोल्ड अंदाज और बेबाक बयान की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। विद्या एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में है। हुआ यूं कि विद्या करण जौहर के रेडियो शो ‘करण कॉलिंग’ में शिरकत करने पहुंची। इस दौरान करण ने विद्या उनसे बेडरुम सीक्रेट्स पूछें।
करण जौहर का शो इश्क के कई रंग थीम पर बेस्ड था। इस दौरान करण ने विद्या से बेडरूम सीक्रेट को लेकर रेपिड फायर राउंड शुरू किया। उन्होंने पहला सवाल किया कि बेडरूम में लाइट्स खुली रखना पसंद करती हैं या बंद? विद्या इस सवाल पर खिलखिला कर हंस पड़ी। हालांकि उन्होंने बाद में जवाब दिया कि उन्हें डिम लाइट (हल्की रोशनी) पसंद है।
इसके बाद करण जौहर ने विद्या से दूसरा सवाल पूछा। करण ने पूछा कि बेडरूम में म्यूजिक या कैंडिल? इस पर विद्या का जवाब था दोनों।करण जौहर का तीसरा सवाल बेडशीट को लेकर था। करण ने पूछा कि आपको बेडशीट सिल्क पसंद है या कॉटन? इस पर विद्या ने हंसते हुए कहा कि कॉटन। सिल्क कपड़ो के बारे में उन्हें आइडिया नहीं है।
करण ने चौथा सवाल किया कि एक्ट खत्म होने के बाद चॉकलेट, ग्रीन टी या एक और राउंड?’ तो विद्या ने इस सवाल जवाब सेंसेशनल आवाज के साथ दिया। पानी! प्यास बुझाते बुझाते और प्यास लगने लगती है। आपको बता दें करण जौहर का रेडिया शो ISHQ 104.8 FM पर आता है। इस शो में करण बतौर लवगुरू लोगों की पर्सनल लाइफ से जुड़ी तमाम उलझनों को सुलझाते हैं।