Entertainment

शादी के बाद ये काम नहीं करेंगी सोनम कपूर

इन दिनों बॉलीवुड में शादी का सीजन चल रहा है। हाल में ही सोनम कपूर की शादी को लेकर इन दिनों इंडस्ट्री में काफी चर्चा है। कभी तैयारियां तो कभी वेन्यू की डिटेल्स के बाद अब एक और बात सामने आई है।

एक रिपोर्ट की मानें तो सोनम और आनंद लंदन शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों ने लंदन के नॉटिंग हिल्स में 2 बेडरूम फ्लैट खरीदा है।

सोनम शादी के बाद बॉलीवुड से अपना नाता नहीं तोड़ेंगी। शादी के बाद काम के सिलसिले में वह मुंबई आती जाती रहेंगी। यहां तक कि उन्होंने शादी के लिए भी ज्यादा छुट्टियां नहीं ली हैं। शादी के तीन दिन बाद ही वह काम पर लौट आएंगी। वह ‘वीरे दी वेडिंग’ के अलावा संजय दत्त की बायॉपिक में भी नज़र आएंगी। इसके अलावा वह अभिषेक शर्मा निर्देशित फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में दिलकर सलमान के ऑपोज़िट नज़र आएंगी।

खबरों की माने तो विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में बतौर लीड ऐक्ट्रेस नज़र आएंगी, जिसमें अनिल कपूर भी काम करने वाले हैं।

बता दें कि सोनम और आनंद लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन्होंने कभी भी मीडिया में अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए ये लगातार खुली किताब की तरह सबके सामने रहा है।

=>
=>
loading...