IANS News

लंदन में किशोर को साइबर अपराध में 2 साल की कैद

लंदन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)| ब्रिटेन के एक किशोर को वरिष्ठ अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के ईमेल और फोन अकाउंट गैरकानूनी तरीके से हासिल करने के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद शुक्रवार को दो साल कैद की सजा सुनाई गई।

18 वर्षीय केन गैंबल ने धांधली कर अधिकारियों की सूचनाएं हासिल की। केन ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप स्वीकार कर लिए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अदालत ने कहा कि उसने (केन) कानून की प्रभावशीलता को नुकसान पहुंचाया है।

गैंबल को दो साल यूथ डिटेंशन सेंटर में गुजारने होंगे।

=>
=>
loading...