IANS News

एलओसी पर पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल जवान ने दम तोड़ा

जम्मू, 21 अप्रैल (आईएएनएस)| राजौरी जिले में मंगलवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल जवान ने दम तोड़ दिया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देविंदर आनंद ने आईएएनएस को शनिवार को बताया, हवलदार चरणजीत सिंह जो 17 अप्रैल को गोली लगने से घायल हो गए थे, उन्होंने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। वह जम्मू एवं कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में घायल हो गए थे। सिंह नौशेरा के कलसियान गांव के थे।

आनंद ने कहा, उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।

=>
=>
loading...