International

कंबोडिया: मंदिर में भगवान बुद्ध के अवशेष वापस रखे

9702711544_c843a49e1b

कंदल (कंबोडिया)। 2013 में चोरी हुआ सोने का एक कलश शुक्रवार को कंबोडिया के मंदिर को वापस मिल गया। इस कलश में बुद्ध के अवशेष बताए गए हैं। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, मंदिर को अवशेष वाला यह कलश विसक बोचिया दिवस पर मिला है, जो बौद्ध पंचांग में सबसे पवित्र दिन माना जाता है। इस दिन को भगवान बुद्ध की जयंती और उनके देह त्यागने के दिन के रूप में याद किया जाता है।

एक अलंकरण समारोह में मोहनीकाया बौद्ध संपद्राय के प्रधान टेप वोंग और धम्मायुत बौद्ध संप्रदाय के नेता व प्रमुख बौर क्री हजारों अधिकारियों व लोगों की मौजूदगी में कलश वापस मंदिर ले आए। धर्म एवं संप्रदाय मंत्रालय के राज्य अवर सचिव सेंग सोमोनी ने कहा कि चोरी रोकने के लिए स्तूप की सुरक्षा स्थायी रूप से बढ़ा दी गई है।
उन्होंने एजेंसी को बताया, “अवशेषों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंदिर में सुरक्षाकर्मियों की संख्या करीब 10 गुना बढ़ा दी गई है।” अवशेष 11 दिसंबर, 2013 में चुरा लिए गए थे और तीन माह बाद टेकओ प्रांत में एक चोर के घर से मिले थे। इस मामले में पुलिस ने मंदिर के चार सुरक्षाकर्मियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

 

 

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar