NationalTop News

भोपाल में IPS अधिकारी की 17 वर्षीय बेटी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश की राजधानी Bhopal के हाई-प्रोफाइल इलाके चार इमली से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। Sanjeev Kanchan, जो वर्तमान में AIG नारकोटिक्स, PHQ के पद पर तैनात हैं, उनकी 17 वर्षीय बेटी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर जब आईपीएस अधिकारी संजीव कंचन लंच के लिए घर पहुंचे, तब उन्होंने अपनी बेटी को फंदे से लटका हुआ पाया। परिवार ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका 11वीं कक्षा की छात्रा थी।

मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

हबीबगंज पुलिस स्टेशन पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और अन्य डिजिटल गतिविधियों की जांच कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

गोद ली हुई थी बेटी

जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई है कि मृतका आईपीएस अधिकारी की गोद ली हुई बेटी थी। करीब 16 वर्ष पहले उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत गोद लिया गया था। पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि घर में पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। अब यह जांच की जा रही है कि कहीं पारिवारिक तनाव का असर किशोरी के मानसिक स्वास्थ्य पर तो नहीं पड़ रहा था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH