National

ट्रक ड्राइवर विहिप कार्यकर्ताओं को देखकर भाग गया, ट्रक में था ये

भोपाल। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को कोई हिन्दू आतंकवादी का नाम देता है तो कोई आदर्श मूल्यों के रक्षक कह कर बुलाता है। कई बार इन कार्यकर्ताओं के उपद्रव की ख़बरें सुनने में आती हैं। लेकिन इस बार विहिप कार्यकर्ताओं ने कोई अराजक हरकत नहीं की बल्कि इन कार्यकर्ताओं को देखते ही एक ट्रक ड्राइवर अपना ट्रक छोड़ कर खुद भाग गया और जब ट्रक खोल कर देखा गया तो उसमे कुछ ऐसा था कि देखने वालों की आंखे भौंचक रह गई।

विश्व हिन्दू परिषद के कुछ कार्यकर्ता गुरुवार को नेशनल हाइवे-7 से गुजर रहे थे। इसी दौरान चूल्हा गोलाइ के पास इन कार्यकर्ताओं की नजर नागपुर की ओर से भाग रहे एक तेज रफ्तार ट्रक पर पड़ी। विहिप कार्यकर्ताओं को ट्रक में कुछ गड़बड़ होने की आशंका हुई। उन्होंने ट्रक का पीछा किया और घेरा बंदी करके ट्रक को रोका। जब ट्रक रुक गया तो उसमे से ड्राइवर और क्लीनर कूद कर भाग गए। इस पूरे घटनाक्रम से कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी को भांप लिया। जब उन्होंने ट्रक खोल कर देखा तो उसमे बुरी तरीके से, स्पष्ट भाषा में कहें तो अमानवीय तरीके से मवेशी लादे गए थे। कई मवेशियों के मरने की बात भी कही जा रही है। बरगी पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बरगी पुलिस ने इस बात की जानकारी दी कि गुरुवार को दोपहर करीब 2:30 बजे मवेशी से लदा एक ट्रक जबलपुर-नागपुर हाइवे पर खड़ा मिला। जिसे ज़ब्त कर लिया गया है। इस ट्रक का क्रमांक एमपी 09 जी 5237 है। जिसमे बुरी तरह से मवेशी लदे हुए थे।

=>
=>
loading...