RegionalTop News

VIDEO: भैया-भैया कहकर रहम की भीख मांगती रही नाबालिग, दरिंदे कपड़े फाड़ते रहे

जहानाबाद। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़के एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के भलवार ओपी का है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

वायरल वीडियो में नाबालिग लड़की को एक साथ करीब आधा दर्जन लड़के पकड़कर उसके साथ छेड़खानी कर रहे हैं। वीडियो में दिखा हर लड़का उस पर टूट पड़ा है। लड़की उन सभी से खुद को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। लड़की भैया-भैया कहकर उनसे खुद को छोड़ देने की गुहार लगाती है लेकिन उसकी कोई भी नहीं सुनता। वीडियो में कई लड़के नजर आ रहे हैं।

अभी तक इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पटना जोनल आईजी नय्यर हसनैन खान ने रविवार को इस वीडियो की जांच करने के लिए 2 विशेष जांच दल का गठन किया है। वीडियो में दिखाई दे रही मोटरसाइकिल की पंजीकरण संख्या के आधार पर जहांनाबाद में टाउन पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH