Entertainment

नशे की लत ने इन सुपरस्टार्स को बना दिया विलुप्त स्टार

बॉलीवुड की दुनिया में स्टार्स के लिए स्मोकिंग और ड्रिंकिंग सामान्य बात होती है। आज हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे है। जिन्होंने  नशे की लत के चलते उनके करियर पर दाग़ लगा। और आज इस हाल में है –

संजय दत्त – संजू बाबा की ज़िन्दगी खुली किताब है। संजय क़रीब 12 साल तक नशे में डूबे रहे। इनके पिता सुनील दत्त इनको इलाज के लिए अमेरिका लेकर गए और नशे की लत से दूर हो गए। आज भी इनको स्मोकिंग करते देखा जा सकता है।

गीतांजलि नागपाल – 90 के दशक की मशहूर मॉडल गीतांजलि ने फैशन और टीवी की दुनिया में खूब नाम कमाया, लेकिन फिर उनकी नशे की लत ने उन्हें गुमनामी की मौत दे दी।

प्रतीक बब्बर – राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर का फ़िल्मी करियर भी नशे की लत के चलते चौपट हुआ। अपनी लत से निजाद पाने के लिए यह कई बार नशा मुक्ति केंद्र के चक्कर लगा चुके हैं। आज यह नशे की लत दूर हैं।

 

धर्मेंद्र – बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र भी एक ज़माने में नशे की लत का शिकार थे। इस कारण इनके करियर और सेहत दोनों पर असर पड़ा। बाद में इन्होने समझदारी दिखाते हुए नशा करना छोड़ दिया।

रणवीर कपूर – बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणवीर कपूर भी नशे की लत का शिकार हैं। इनकी गिनती उन बॉलीवुड स्टार्स में होती है जो बेहद स्मोकिंग करते हैं।

गौरी खान – बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान की पत्नी गौरी खान एक रेगुलर स्मोकर हैं। एक बार बर्लिन एयरपोर्ट पर इनको मारिजुआना का सेवन करते हुए भी पकड़ा गया था।

हनी सिंह – रैप स्टार हनी सिंह के हर गाने में दारु और नशे का ज़िक्र होता है। लगता है, इन्होनें अपने ही गानों को कुछ ज़्यादा सीरियस ले लिया और खुद नशेड़ी बन गए। नशे की लत ने इनको सुपर स्टार से सीधा विलुप्त स्टार बना दिया।

मनीषा कोइराला – मनीषा कोइराला ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फ़िल्में दी, लेकिन यह भी अपनी शोहरत को सहेज कर नहीं रख पाई। यह भी कई सालों तक नशे की लत में डूबी रहीं।

फरदीन खान – फरदीन के करियर को थोड़ा पेस मिलना शुरू ही हुआ था, लेकिन तभी कोकीन मामले में उनको मुंबई पुलिस ने 2001 में गिरफ्तार किया। इसके बाद से इनका डाउन फॉल का दौर शुरू हो गया।

पूजा भट – लिया भट की बड़ी बहन पूजा भट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बहुत छोटी उम्र से ही वह नशे में पड़ गई थी। इसी कारण इनका एक्टिंग करियर भी ज़्यादा नहीं चल पाया।

 

=>
=>
loading...