Uncategorized

इस खिलाड़ी को न खरीदकर रो रहीं हैं नीता अंबानी, निकला आईपीएल का सबसे धांसू बल्लेबाज़

मुंबई। आईपीएल का लगभग आधा सीजन बीत चुका है, और इसका रोमांच धीरे-धारे बढ़ता ही जा रहा है। इस आईपीएल सीजन में कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिन्होंने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है। इन्ही में से एक है अंबाती रायडू, जो चेन्नई सुपरकिंस की तरफ से खेल रहे हैं। पिछले साल वह मुंबई इंडियंस की टीम में थे।

इस सीजन में रायडू का प्रदर्शन शानदार रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने सभी टीमों के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की है। इतना ही नहीं सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की सूची में वो चौथे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ तीन बल्लेबाज हैं वो भी विदेशी हैं।

अंबाती रायडू ने 7 मैचों में 329 रन बनाए हैं। अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने हर मैच में 154.46 के औसत से रन बनाए।

पिछले सीजन तक अंबाती रायडू मुंबई की टीम का हिस्सा थे। इस सीजन में जब चेन्नई की टीम की बैन के बाद वापसी होनी थी और खिलाड़ियों की नीलामी होनी थी तो धोनी ने अंबाती रायडू के लिए 2 करोड़ की बोली लगाईं और उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

नीता अंबानी ने इस खिलाड़ी के लिए अपनी बोली 1 करोड 90 लाख लगाई थी, लेकिन यहां धोनी बाज़ी मार ले गए। धोनी का ये फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ। अंबाती रायडू उनकी टीम के ‘की-प्लेयर’ के तौर पर उभरे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH