National

इस लड़की से इश्क वाला लव करता था औरंगजेब, पहली ही नज़र में हो गया था दीवाना

नई दिल्ली। औरंगजेब का नाम सुनते ही जहन में एक क्रूर और अत्याचारी शासक की तस्वीर उभरती है। हो भी क्यों न। उसने काम ही ऐसे किए थे। यह एक ऐसा जालिम शासक था, जिसने अपने पिता को जेल में डाला। अपने सगे भाइयों और भतीजों की क्रूरता से हत्या की। यहां तक कि अपनी प्रजा पर बर्बरता करते हुए इसने हिन्दुओं के सैकड़ों मंदिरों को भी तुड़वा दिया था। लेकिन अगर आपसे कोई ये कहे की औरंगजेब बहुत बड़ा इश्कबाज भी था तो आप यकीन नहीं करेंगे। भले ही आज औरंगजेब की क्रूरता के किस्से मशहूर हों लेकिन वह एक लड़की से इश्क वाला लव भी करता था।

दरअसल, एक बडी ही फेमस इतिहासकार कैथरीन ब्राउन ने ‘डिड औरंगजेब बैन म्यूजिक?’ किताब लिखी है। इस किताब में उन्होंने औरंगजेब की मोहब्बत की दास्तां का जिक्र किया है। कैथरीन अपनी किताब में लिखती हैं कि औरंगजेब अपनी मौसी से मिले बुरहानपुर गया था। जहां उसको एक लड़की दिखाई दी। लड़की का नाम हीराबादी जैनाबादी था। फिर क्या था, औरंगजेब हीराबादी का दीवाना हो गया। उसके आगे-पीछे घूमने लगा।

इतिहासकार कैथरीन ब्राउन लिखती हैं कि औरंगजेब कभी शराब नहीं पीता था। उससे वो नफरत करता था। उसकी ये आदत मरते दम तक नहीं गई, लेकिन हीराबाई के लिए वो कुछ भी करने को तैयार था।

 

हीराबाई के कहने पर औरंगजेब कभी न शराब पीने की अपनी कसम तोड़ने के लिए तैयार हो गया लेकिन जब औरंगजेब शराब का घूंट लेने ही वाला था तो हीराबाई ने उन्हें रोक दिया। हीराबाई ने भी देखा कि औरंगजेब उनसे इतना प्यार करता है कि शराब तक पीने को तैयार है। तो उनको भी इससे मोहब्बत हो गई। हीराबाई भी औरंगजेब की मोहब्बत में डूब गईं।

दोनों का इश्क चल निकला। हालांकि ये प्रेम कहानी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। एक साल बाद ही इस इश्क का अंत हो गया। हीराबाई की अचानक मौत हो गई। हीराबाई को औरंगाबाद में दफनाया गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH