LifestyleTop News

इससे पहले कभी नहीं देखा होगा जींस का ऐसा लुक, कीमत इतनी कि आप सोच भी नहीं सकते

मजदूरों की पोशाक से पहनावे के वजूद में आई जींस को भला कौन नहीं जानता। जींस के बदलते फैशन की बात करें तो पहले के जमाने में जींस के रूप में केवल ट्राउजर्स चलते थे। फिर स्किनी जींस और उसके बाद मॉम कट जैसी जींस आई। समय–समय पर जींस का फैशन भी बदलता चला गया। लेकिन इस बार जो जींस का फैशन होश उड़ाने वाला है।

इस जींस को देखकर मन में यही ख्‍याल आता है कि जींस में इतना भी कपड़ा क्यों लगा है। ये भी नहीं होना चाहिए। लॉस एंजेल्स के डेनिम ब्रैन्ड के डिजाइनर कारमार डेनिम ने जींस को बिल्कुल नए और अनोखे तरीके में पेश किया है। जिसका नाम है ‘एक्सट्रीम कट आउट जींस’।

इस नाम की तरह की इस जींस की कटाई की गई है क्योंकि यह जींस हर जगह से कटी है। अब बात करते हैं इसकी कीमत की। आप सोच रहे होंगे कि इसमें कपड़ा तो कुछ दिखता नहीं तो इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं होगी। अगर आप ऐसा सोचते हैं तो आप गलत है। इसकी कीमत आपको हैरान कर देगी।

भले ही इस जींस में 20 ग्राम फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इस जींस की कीमत 12,000-20,000 रुपए तक है।

इसकी वेबसाइट का दावा है कि इस जींस को लेकर कह रहे है कि यह बहुत ही रिलैक्स फिट है और ये बहुत ही कन्‍फर्टैबल है। लेकिन सोशल मीडिया में इसका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। चलिए, अब आप भी मजे लिए इस जींस के।

=>
=>
loading...
Vineet Bajpai
the authorVineet Bajpai
Senior Reporter & Copy Editor