IANS News

त्रिपुरा में प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

अगरतला, 3 मई (आईएएनएस)| त्रिपुरा में भाजपा सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आठ में से सात जिला अधिकारियों और तीन अनुमंडल अधिकारियों का तबादला कर दिया।

एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सभी 18 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और दो भारतीय वन सेवा अधिकारियों का तबादला कर दिया गया।

सूचना एवं संस्कृति विभाग की पहली महिला निदेशक विश्वश्री बी. होंगी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव कुमार आलोक मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव बनाए गए हैं।

सामान्य प्रशासनिक विभाग के अधिकारी ने कहा, मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की मंजूरी के साथ प्रशासन को व्यवस्थित करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस और त्रिपुरा सिविल सेवा अधिकारियों का बुधवार को तबादला कर दिया गया।

भाजपा के सत्ता संभालने के बाद दो महीने से भी कम समय में उद्योग एवं वाणिज्य, सूचना एवं सांस्कृतिक मामले और शहरी विकास विभाग समेत सात विभागों के निदेशकों को भी बदला गया है।

=>
=>
loading...