IANS News

खुशी, जाह्न्वी को श्रीदेवी के लिए पुरस्कार ग्रहण करते देख गर्व हुआ

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)| अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि बोनी कपूर और उनकी बेटियों खुशी और जाह्न्वी को दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार स्वीकार करते देखना गर्व भरा क्षण था। अनिल ने ट्वीट कर कहा, बेहतरीन शख्स और अदाकारा श्रीदेवी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार स्वीकार करते बोनी कपूर, जाह्न्वी कपूर और खुशी कपूर को देखने का लम्हा हम सभी के लिए बहुत ही खुशनुमा और गौरवान्वित करने वाला रहा।

गौरतलब है कि बोनी और उनकी दोनों बेटियों ने गुरुवार को राजधानी में 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में श्रीदेवी को दिए गए मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार ग्रहण किया था।

श्रीदेवी को उनकी फिल्म ‘मॉम’ के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

=>
=>
loading...