IANS News

पाकिस्तान : 6 मजदूरों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद, 4 मई (आईएएनएस)| पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को अज्ञात बदूंकधारियों ने छह मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोलीबारी में एक अन्य मजदूर घायल हो गया।

डॉन न्यूज की रपट के मुताबिक, हमलावरों ने एक मोबाइल फोन कंपनी के टॉवर स्थल पर काम कर रहे मजदूरों को निशाना बनाया और घटनास्थल से फरार हो गए।

सभी मजदूर पंजाब प्रांत से हैं और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

=>
=>
loading...