EntertainmentTop NewsUncategorized

65वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के सभी विजेताओं की ये है पूरी लिस्ट

 

नई दिल्ली. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह  विज्ञान भवन नई दिल्ली  में विजेताओं को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,  सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर पुरस्कार वितरित किये। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद सिर्फ 11 विजेताओ को ही सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार समारोह में 137 लोगों को सम्मानित किया जाना था।

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड : विनोद खन्ना-
विनोद खन्ना का पिछले साल 27 अप्रैल को निधन हो गया था. वह कैंसर से पीड़ित थे. 1968 में आयी फिल्म ‘मन का मीत’ से करियर की शुरूआत करने वाले अभिनेता की आखिरी फिल्म शाहरूख खान अभिनीत ‘दिलवाले’ थी।  खन्ना राजनीति में भी सक्रिय थे और चार बार लोकसभा चुनाव जीते थे।  वह केंद्रीय मंत्री भी रहे. फिल्म करियर की शुरूआत नकारात्मक भूमिकाओं से करने के बाद खन्ना हिंदी फिल्मों में नायक की भूमिकाओं में नजर आने लगे. विनोद खन्ना को मिला दादासाहेब फाल्के अवार्ड उनके बेटे अक्षय खन्ना लेने आए. अक्षय खन्ना ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए खुशी और गम दोनों का पल है।  उन्होंने कहा, ”हम एक परिवार के रूप में बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।


यह पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, को कि किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारंम्भ दादा साहेब फाल्के के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 से हुआ। यह पुरस्कार उस वर्ष के अंत में रास्ट्रीय पुरस्कार के साथ प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार में 10 लाख रुपया और सुवणॅ कमल दिया जाता है।
बेस्ट फीचर फिल्म : विलेज रॉकस्टार (असम)

बेस्ट पॉपुलर फिल्म : बाहुबली 2 (तेलुगु)

बेस्ट डायरेक्टर : जयराज, फिल्म भयानकम(मलयालम)

बेस्ट एक्ट्रेस : श्रीदेवी, फिल्म मॉम(हिंदी) 65वें नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को फिल्म मॉम में बेहतरीन एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह सम्मान श्रीदेवी के पति और बेटियों को दिया।

बेस्ट एक्टर : रिद्धी सेन, नगरकिरतन(बांग्ला)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : दिव्या दत्ता, ईरादा(हिंदी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : फाहाद फैजल, थोंडिमुथालुम द्रिकसक्शियम(मलयालम)

बेस्ट फिल्म प्लेबैक सिंगर : शाशा तिरुपति(वान वारुवान सॉग)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर : केजे येसुदास

बेस्ट फिल्म फॉर नेशनल इंटीग्रेशन : धप्पा(मराठी)

बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले : जयराज, भयानकम(मलयालम)

बेस्ट स्क्रीनप्ले ओरिजनल : थोंडिमुथालुम द्रिकसक्शियम(मलयालम)
बेस्ट असमी फिल्म : ईशू

बेस्ट उडि़या फिल्म :प्रकृति मिश्रा को बेस्ट उड़िया फिल्म Hello Arsi के लिए अवॉर्ड मिला

बेस्ट मराठी फिल्म : कच्चा लिंबू

बेस्ट मलयालम फिल्म : थोंडिमुथालुम द्रिकसक्शियम

बेस्ट तमिल फिल्म : टू-लेट

बेस्ट कन्नड़ फिल्म : हेबेट्टू रमक्का

बेस्ट तेलुगु फिल्म : गाजी

बेस्ट हिंदी फिल्म : न्यूटन
की फिल्म न्यूटन में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के रोल के लिए पंकज त्रिपाठी को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया।

बेस्ट बंग्ला फिल्म : मयूरक्शी

बेस्ट गुजराती फिल्म : ध: या धह

=>
=>
loading...