NationalTop News

लो भैया, सोनिया से ढूंढ ली राहुल गांधी के लिए लड़की, इस MLA से होगी शादी!

लखनऊ। देश के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स की बात होती है तो उसमें सलमान के बाद राहुल गांधी का नाम सबसे ऊपर आता है। जैसे पूरे देश को सलमान की शादी की चिंता है। उसी तरह राहुल गांधी के प्रशसंक भी यही चाहते हैं कि राहुल जल्द शादी कर लें।

राहुल गांधी 47 साल के हो चुके हैं लेकिन इन्हें भी अब तक शादी के लिए कोई परफेक्ट लड़की नहीं मिली है लेकिन इनकी की शादी की चर्चा अक्सर सोशल मीडिया पर होती रही है। एक बार फिर राहुल गांधी की शादी की चर्चा जोर पकड़ रही है।

राहुल गांधी की शादी की चर्चा फेसबुक पर उनके एक फैन द्वारा किये गए पोस्ट से शुरू हुई है। उसने कुछ तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, “लो भईया, फाइनली RaGa का बैंड बजने की तैयारी हो गयी!!Aaj राहुल गांधी का rishta तय करने के लिए सोनिया गांधी Raebareli के सदर विधायक अखिलेश सिंह के घर उनकी बेटी अदिति सिंह को अपनी बहू बनाने के लिए आई।

इन तस्वीरें को देखकर लग रहा है कि दो परिवारों के बीच किसी गहन मुद्दे पर बात हो रही है। हालांकि ये कह देना कि यहां सोनिया, राहुल गांधी की शादी की बात करने यहां आईं हैं कहना गलत होगा लेकिन जिस लड़की से उनकी शादी तय की जाने की बात बताई जा रही है उनका नाम अदिति सिंह है। वह रायबरेली की सदर सीट से विधायक हैं।

जबकि इनके पिता अखिलेश सिंह भी इसी सीट से कांग्रेस पार्टी के विधायक रह चुके हैं। अब राहुल गांधी की शादी की बात कितनी सच है ये तो असल में खुद वो या फिर उनकी मम्मी सोनिया गांधी ही बता सकती हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH