International

रूस में पुतिन के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 1600 से ज्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

रूस में हुए हाल ही  चुनाव में व्लादिमीर पुतिन ने 77% वोट से जीत हासिल कर ली।  इस बार पुतिन 4वीं बार राष्ट्रपति का पद भार संभालेंगे। लेकिन पुतिन के पद संभालने से पहले  ही उनका विरोध भी शुरू हो चुका है। हजारों लोगों ने पुतिन के खिलाफ मॉस्को के पुश्किन स्क्वेयर पर प्रदर्शन किया। वहां के लोग पुतिन के फिर से राष्ट्रपति बनने पर विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहां के लोगों ने ‘पुतिन चोर है और रूस आजाद होगा’ के नारे लगाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं। लोगों ने ये भी कहा- ‘वे पुतिन हमारे जार नहीं हैं।’ दिमित्री निकितेंको नाम के एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “मुझे लगता है कि पुतिन देश चलाने के लायक नहीं हैं। वे 18 साल से सत्ता में हैं और उन्होंने हमारे लिए कुछ भी अच्छा नहीं किया।”

ओवीडी-इन्फो नाम के पॉलिटिकल ऑर्गनाइजेशन ने कहा, “अगर वे भलाई चाहते हैं तो उन्हें गद्दी से हट जाना चाहिए।”
इरैदा निकोलेवा नामक महिला ने पुलिस पर चिल्लाते हुए कहा, “मेरे बेटे को जाने दो। उसने कुछ नहीं किया। तुम इंसान हो या नहीं?क्या तुम रूस में रहते भी हो या नही?”

रूस के 20 शहरों में हुए प्रदर्शनों में 1600 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए। इसमें अकेले मॉस्को में 704 और सेंट पीटर्सबर्ग में 229 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं, मॉस्को पुलिस  ने 300 लोगों को अरेस्ट किया।

प्रदर्शनकारियों की अगुआई एंटी-करप्शन कैंपेनर और पुतिन के विरोधी रहे अलेक्सी नवाल्नी ने की। पुलिस ने नवाल्नी समेत 1600 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। नवाल्नी पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस का आदेश नहीं माना। अगर ये साबित हुआ तो उन्हें 15 दिन की जेल हो सकती है। पहले भी नवाल्नी इसी तरह के आरोपों में कई हफ्ते जेल में गुजार चुके हैं। नवाल्नी पहले भी देश भर में प्रदर्शन का आयोजन कर चुके हैं।

77% वोट हासिल कर चुने गए थे राष्ट्रपति
पुतिन ने 77% वोट हासिल किए थे। व्लादिमीर पुतिन 2000, 2008 और 2012 में राष्ट्रपति चुने गए थे। 2008-12 तक पुतिन प्रधानमंत्री चुने गए थे।  पुतिन, रूस के तानाशाह रहे जोसेफ स्टालिन के बाद सबसे लंबे वक्त तक शासन करने वाले लीडर बन चुके हैं।

स्टालिन 1922 से 1952 तक 30 साल सत्ता में रहे। पुतिन 2000 से सत्ता में हैं। अब वे 6 साल और यानी 2024 तक राष्ट्रपति रहेंगे। वे कुल 24 साल सत्ता में बने रहेंगे।

 

=>
=>
loading...