Lifestyle

डॉगी पसंद न होने से टूट गई शादी!

बेंगलुरू की कृष्णा वालिया, लड़के को पंसद नही था लड़की का कुत्ता, लड़की ने शादी से किया इनकारindian girl with her doggy
बेंगलुरू की कृष्णा वालिया, लड़के को पंसद नही था लड़की का कुत्ता, लड़की ने शादी से किया इनकार
indian girl with her doggy

लड़के को पंसद नही था लड़की का कुत्ता, लड़की ने शादी से किया इनकार

बेंगलुरु। वैसे तो शादी टूटने के कई कारण आपने सुने होंगे लेकिन जिस कारण के बारे में हम बात करने जा रहे हैं  वो बिल्‍कुल अलग है, क्‍या आप सोच सकते हैं‍ कि यदि किसी को डॉगी पसंद न आए तो शादी टूट सकती है। जी हां इस मामले में कुछ ऐसा ही हुआ है।

बेंगलुरू की कृष्णा वालिया नाम की एक युवती ने अपने होने वाले दूल्हे से शादी करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि लड़के को उसका डॉगी पसंद नहीं था। कृष्णा वालिया आजकल सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल कृष्णा ने कहा कि लड़का नहीं चाहता था कि शादी के बाद लड़की अपने साथ अपना कुत्ता लेकर उसके घर आए। इसके बाद कृष्णा के फेसबुक चैट का स्नैपशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मीडिया में आई खबरों की मानें तो करिश्मा की अरैंज मौरिज हो रही थी। उनकी मां ने उनके लिए लड़का ढूंढ़ा था। जब कृष्णा के भावी दूल्हे ने उससे कहा कि पालतू कुत्ते से उनका प्यार ‘जीवन का एक चरण’ हो सकता है और उन्हें अपनी प्राथमिकताओं को तय करना चाहिए। इस पर वालिया ने कहा, ‘निश्चित रूप से एक कुत्ता पालना जीवन का अस्थायी चरण नहीं है। मैं अपने कुत्ते को किसी के लिए नहीं छोड़ सकती।’

बाद में वालिया को अपने कुत्ते के प्रति लगाव पर लड़के की ओर से जवाब भी मिला, ‘यह सब कहने के लिए मुझे माफ करना, लेकिन ऐसा ही है तो आप कुत्ते से ही शादी कर लें।’ इसके बाद कृष्णा के फेसबुक चैट का स्नैपशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग तरह-तरह से से अपनी राय दे रहे हैं कुछ लोग जहां कृष्णा का पक्ष ले रहे हैं तो वहीं कुछ लोग खुलकर युवक के पक्ष में भी कमेंट कर रहे हैं।

=>
=>
loading...