IANS News

मप्र में तेज धूप

भोपाल, 11 मई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह से निकली तेज धूप पसीना बहा देने वाली है। बीते 24 घंटों में खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में गर्मी चरम पर है। शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाएं तापमान को बढ़ाने वाली है। बीते 24 घंटों में खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, इंदौर का 27़.4 डिग्री, ग्वालियर का 23.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री, इंदौर का 41.4 डिग्री, ग्वालियर का 41.4 डिग्री और जबलपुर का 42़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

=>
=>
loading...