NationalTop News

किन्‍नरों ने पुलिस भर्ती में सब को पीछे छोड़ बनाया नया रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस की भर्ती चल रही थी, जिसमें किन्नरों ने भी हिस्सा लिया। इस भर्ती में कुल सात किन्नरों ने हिस्सा लिया जिसमें से पांच किन्नरों ने चयन प्रक्रिया के पहले राउंड में अफनी जगह बना ली है। इन्होंने न सिर्फ अपनी जगह बनाई बल्कि रिकॉर्ड भी बनाया। 800 मीटर की दौड़ में महिलाओं का रिकॉर्ड 2 मिनट 44 सेकेंड रहा जबकि भर्ती में पहली बार हिस्सा ले रहे किन्नरों ने इसे तोड़ते हुए 2 मिनट 37 सेकंड का नया रिकॉर्ड कायम किया है।

आपको बता दें कि पुलिस भर्ती में अब तक लगभग 12000 महिला अभ्यर्थी हिस्सा ले चुकी हैं। वहीं, 96 किन्नरों ने भी अपनी दावेदारी की है। भर्ती के पहले ग्रुप में पांच किन्नरों (अशोक बंजारे, कामता प्रसाद कंवर, मुकेश यादव, अनिल सोनकर और डोमन साहू) ने क्‍वालीफाई किया है जबकि प्रदेशभर में अब तक 21 किन्नरों ने पुलिस भर्ती चयन के दूसरे राउंड में अपनी जगह बना ली है।

छत्तीसगढ़ पुलिस की भर्ती प्रक्रिया में किन्नरों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें अम्बिकापुर से अक्षरा का 2 मिनट 58 सेकेंड, धमतरी से तृप्ति का 2 मिनट 42 सेकेंड और सेजल का 2 मिनट 40 सेकेंड का रिकॉर्ड टाइम रहा। भर्ती में चांपा, सूरजपुर, धमतरी, बिलासपुर, जांजगीर, राजनांदगांव और रायपुर के किन्नरों ने हिस्सा लिया है। वहीं बिना जूते के और कम समय में तैयारी कर किन्नरों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

=>
=>
loading...
Vineet Bajpai
the authorVineet Bajpai
Senior Reporter & Copy Editor