NationalTop News

पाक को दो टूक संदेश, बलूचिस्तान का मुद्दा उठाते रहेंगे

भारत की पाकिस्तासन को दो टूक, बलूचिस्तान का मुद्दा, संयुक्त राष्ट्र, मानवाधिकारों का व्यापक हनन, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, संयुक्त राष्ट्र महासभा का 71वां सत्रvikas swaroop
भारत की पाकिस्तासन को दो टूक, बलूचिस्तान का मुद्दा, संयुक्त राष्ट्र, मानवाधिकारों का व्यापक हनन, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, संयुक्त राष्ट्र महासभा का 71वां सत्र
vikas swaroop

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्‍तान को दो टूक कहा है कि वह तब तक बलूचिस्तान का मुद्दा उठाना जारी रखेगा जब तक बलूच लोगों के बुनियादी अधिकारों का हनन और उनका दमन होता रहेगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत ने एक दिन पूर्व ही पहली बार संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया और पाकिस्तान पर उसके कब्जे वाले कश्मीर में भी मानवाधिकारों का व्यापक हनन करने का आरोप लगाया।

यह मुद्दा अगले महीने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भी उठाये जाने की संभावना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज करेंगी और उनका 26 सितंबर को संबोधन देने का कार्यक्रम है।

यह पूछे जाने पर कि क्या भारत बलूचिस्तान का मुद्दा उठाना जारी रखेगा, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, बलूचिस्तान में जब तक दमन जारी रहेगा, जब तक नागरिकों के बुनियादी अधिकारों का हनन होता रहेगा, भारत इस मुद्दे को उठाता रहेगा।

जिनीवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि अजीत कुमार ने कहा है कि शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं बहुलतावादी समाज के रूप में लोगों के कल्याण के लिए भारत की गहरी प्रतिबद्धता स्थापित हो चुकी है जबकि पाकिस्तान एकाधिकारपूर्ण, लोकतांत्रिक कायदों की कमी और बलूचिस्तान समेत देशभर में मानवाधिकारों के व्यापक उल्लंघन करने वाला साबित हुआ है।

=>
=>
loading...