EntertainmentTop News

सलमान के सामने रोते हुए बेहोश हुई महिला, फिर दबंग ने जो किया उसे दुनिया कर रही सलाम

मुंबई। बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से मशहूर सलमान खान को लोग उनकी फिल्मों के लिए तो जानते ही हैं लेकिन एक और चीज है जो सलमान खान को दूसरे सेलेब्रिटीज से अलग करती है। सलमान खान इंडस्ट्री में अपनी दरियादिली की वजह से काफी मशहूर है। उनकी दरियादिली के किस्सों में अब एक और किस्सा जुड़ गया है। आईए आपको पूरा मामला बताते हैं।

दरअसल सलमान इन दिनों अपने नए टीवी शो ‘दस का दम’ की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान एक ऐसा वाकया हो गया जिसके बाद जो भी इस घटना को जान रहा है वो सलमान को सलाम कर रहा है। स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में शो का एपिसोड शूट हो रहा था। शूट के दौरान एक महिला सलमान खान को अपनी कहानी बता रही थी। महिला की उम्र 40 साल है।

महिला ने बताया कि उसका परिवार किस तरह इस वक्त आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहा है। बेटे को एक लोअर ग्रेड स्कूल में शिफ्ट करना पड़ा। बेटे के इस स्कूल का भी खर्च उठाने में उसे परेशानियां हो रही हैं। अपनी कहानी बताते-बताते महिला बेहोश होकर गिर गई। क्रू ने उसे संभाला, लेकिन होश आने के बाद जो हुआ, महिला ने शायद ही उसके बारे में कभी सोचा होगा। दरअसल, सलमान ने वादा किया कि अब से उसके बेटे की पढ़ाई का खर्च वो खुद उठाएंगे।

सलमान के वादे से महिला भावुक हो गई और उसकी आंखों से आंसू आ गए। बता दें कि सलमान खान का यह शो जल्द ही टीवी पर प्रसारित होने वाला है। इस शो में इस महिला की कहानी भी दिखाई जाएगी।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH