Entertainment

नवंबर की इस तारीख को रणवीर की हो जाएंगी दीपिका, आ गई है वेडिंग डेट

बी टाउन के गलियारे से आजकल शादी की चर्चा ज्यादा है। अभी हाल में ही सोनम कपूर और नेहा धूपिया की शादी सुर्ख़ियों में थी। अब एक और बॉलीवुड कपल की शादी सुर्खियों में है और वो है रणवीर और दीपिका का। इन दोनों की वेडिंग डेट से जुड़ी तारीखें सामने आई हैं।खबर ये भी आ रही है कि दोनों मुंबई में ही शादी करेंगे। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है। वैसे रणवीर और दीपिका कई बार एक साथ पार्टी और हॉलीडे एंजॉय करते नजर आ चुके हैं।रणवीर-दीपिका की शादी 18-20 नवंबर के बीच होगी। खबरों के मुताबिक वेडिंग डेट 19 नवंबर है। सूत्रों का कहना है कि दोनों मुंबई में ही शादी करेंगे।कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले दीपिका के पैरेंट्स बेंगलुरू से मुंबई रणवीर के माता-पिता से मिलने आए थे। दोनों परिवारों की मुलाकात दीपिका के घर में हुई और वहां शादी की डेट के बारे में बात हुई। इसके बाद दोनों परिवार डिनर करने बाहर गए।दीपिका की शादी से जुड़ी खबरों को सही मानने का एक बड़ा कारण यह भी है कि पद्मावत के बाद दीपिका ने विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म साइन की थी। इसके अलावा उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है। इसके पीछे तमाम कयास लगाए जा रहे हैं।

=>
=>
loading...