Entertainment

रणवीर ने कर लिया अर्जुन की बहन को सरेआम किस, सामने आया सोनम की शादी का वीडियो

बी टाउन की सबसे शानदार शादियों में से एक शादी सोनम कपूर की थी। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी पूरी सुपरहिट रही। पार्टी में जान डालने का श्रेय पापा अनिल कपूर, करण जौहर, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और शाहरुख खान- सलमान खान को जाना चाहिए। कोई शक नहीं कि इन सबने मिलकर महफिल में रंग जमा दिया।शादी के 15 दिन बाद रिसेप्सन सेरेमनी का एक अनसीन डांस वीडियो सामने आया है जिसमें रणवीर सिंह का काफी क्यूट अंदाज देखने को मिला है। वीडियो में रणवीर, संजय कपूर की बेटी और सोनम की कजिन शनाया को माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं।दरअसल डांस फ्लोर पर अर्जुन कजिन सिस्टर शनाया को लेकर आते हैं और रणवीर के साथ उन्हें डांस करने के लिए छोड़ देते हैं। ऐसे में रणवीर बेहद केयरिंग तरीके से उनके साथ डांस करते हैं और डांस फ्लोर से जाते वक्त उनके माथे पर किस भी करते हैं।

 

=>
=>
loading...