IANS News

युगांडा में बस दुर्घटना, 19 मरे

कंपाला, 26 मई (आईएएनएस)| युगांडा में एक बस की ट्रैक्टर व ट्रक से टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना युगांडा के किरयाडोंगो जिले में शुक्रवार रात को हुई, जिसमें तीन नाबालिग और 16 व्यस्कों की मौत हो गई।

हालांकि, युगांडा रेड क्रॉस के अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना में और भी लोग मारे गए हैं और जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है, उनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

बस युगांडा के उत्तरी जिले लिरा से राजधानी कंपाला की ओर जा रही थी।

=>
=>
loading...