बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे अबराम आज यानी 27 मई को 5 साल के हो गए हैं। सरोगेसी के जरिए अबराम का जन्म 27 मई, 2013 को हुआ था। अबराम की उम्र सिर्फ 5 साल है, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। इस मौके पर उनकी मम्मी गौरी खान ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए उनकी बेहद प्यारी फोटोज़ शेयर की हैं।
सोशल मीडिया पर अबराम के कई ऐसे वीडियो मौजूद हैं जो उनकी क्यूटनेस का सबूत देते हैं। पांचवें जन्मदिन पर एक नजर डालते हैं। अबराम खान के 5 सबसे क्यूट वीडियो पर..
फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के एंड क्रेडिट में पिता शाहरुख खान के साथ अबराम खान दिखे थे। इसे उनका बॉलीवुड डेब्यू भी कहा जा सकता है।
आईपीएल मैच के दौरान अबराम पिता शाहरुख के साथ ग्राउंड में मौजूद थे। पानी पीने के ठीक बाद अबराम ने कुछ ऐसा किया था, जिसकी वजह से यह वीडियो वायरल हुआ।
इस वीडियो में शाहरुख खान टीम के साथ फेसबुक लाइव कर रहे थे। इंटरव्यू के बीच अचानक अबराम आ गए थे और अपनी क्यूटनेस से सबका अटेंशन बटोर लिया था।
We got to witness some very adorable moments between the doting dad SRK & little AbRam Khan during FB live chat with @TheViralFever! ❤ pic.twitter.com/BxB3LRQ3FR
— SRK Universe (@SRKUniverse) January 29, 2017
यह वीडियो अबराम के स्कूल फंक्शन का है। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशन स्कूल के एनुअल डे पर अबराम ने डांस परफॉर्मेंस दी थी। फंक्शन में शाहरुख बेटी सुहाना और वाइफ गौरी खान के साथ पहुंचे थे।
पिछले साल 16 नवंबर को आराध्या बच्चन की जन्मदिन पार्टी में अबराम शाहरुख के साथ झूला-झूलते दिखे थे।