NationalOdd & Weird

अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी? वैज्ञानिकों ने ढूंढ लिया इसका जवाब

पहले अंडा आया या मुर्गी, यह बात आपने कई बार सुनी होगी। कुछ लोगों का मानना है कि मुर्गी ही तो अंडा देती है, तो ये नॉन वेज हुआ? अंडा मांसाहारी है या शाकाहारी,  इस पर लोगों के अलग अलग विचार है, जिस पर बहस जारी है। लेकिन अगर साइंस की बात करें तो वैज्ञानिकों ने इसका जवाब ढूंढ लिया है। इन वैज्ञानिकों ने अंडा के मांसाहारी या शाकाहारी होने वाली बहस पर विराम लगा दिया है।

जो लोग मांस मछली का सेवन करते हैं। उन्हें मांसाहारी माना जाता है। लेकिन जो लोग सिर्फ अंडे का सेवन करते हैं। उन्हें मांसाहारी मानना गलत होगा। क्योंकि मांस किसी भी पशु को मारकर प्राप्त किया जाता है। लेकिन अंडा किसी भी पशु या वन्य प्राणी को मारकर प्राप्त नहीं किया जाता है। इसलिए इसे मांसाहारी कहना सही नहीं होगा।

आपको बता दें कि बाजार में मिलने वाले ज्यादातर अंडे अनफर्टिलाइज्ड होते हैं। इसका मतलब, उनसे कभी चूजे बाहर नहीं आ सकते। मुर्गी जब 6 महीने की हो जाती है तो हर 1 या डेढ़ दिन में अंडे देती ही है, लेकिन उसके अंडे देने के लिए जरूरी नहीं कि वह किसी मुर्गे के संपर्क में आई हो। इन अंडों को ही अनफर्टिलाइज्ड एग कहा जाता है। ऐसे में अगर आप अभी तक अंडे को मांसाहारी मानते हैं तो भूल जाइये, क्योंकि अंडा शाकाहारी है।

=>
=>
loading...