RegionalTop News

8 हजार सैलरी वाले बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई पत्नी, प्रोफ़ेसर पति कमाता था 2 लाख महीना

प्रतीकात्मक तस्वीर

जहानाबाद। मध्य प्रदेश के रीवा की रहने वाले एक महिला पर प्यार का नशा इस कदर सवार हुआ कि वह अपने प्रोफ़ेसर पति को छोड़कर आठ हजार रु महीना कमाने वाले युवक के साथ भाग गई। महिला को अपने दो मासूम बच्चों का भी ख्याल नहीं रहा। जब वह उसे लेने पहुंचा तो उसने अपने पति के साथ आने से साफ़ इंकार कर दिया। पति अपने मासूम बच्चों की दुहाई देते हुए उसे साथ चलने को कहता रहा लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। अंत में वह रोते हुए वापस घर लौट गया।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से महिला फेसबुक पर एक युवक के साथ चैट कर रही थी। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को अपने नंबर दे दिए। बातों का सिलसिला चला और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। इस बीच एक दिन महिला अचानक अपने घर से गायब हो गई। पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ शादी रचा कर जहानाबाद में रह रही थी। पत्नी के गायब होने के बाद पति ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

रीवा से मोबाइल टावर के लोकेशन के आधार पर उसका पति पुलिस को साथ लेकर मंगलवार को जहानाबाद पहुंचा। यहां पहुंचा तो नगर थाने की पुलिस की मदद से उसे पत्नी का पता चल गया। पुलिस ने महिला को थाने बुलाया। फिर पति और पुलिसवालों ने उसे खूब समझाने की कोशिश की लेकिन उसपर फेसबुकिया प्यार का ऐसा भूत चढ़ा था कि वह उतरने से रहा। वह प्रेमी को किसी भी हालत में छोड़ने को तैयार नहीं थी।

आखिरकार पुलिस ने वयस्क होने की वजह से उसे जबरदस्ती करने से इंकार कर दिया और वह प्रेमी के साथ उसके घर चली गई। प्रोफेसर दो बच्चों का हवाला देते हुए पत्नी को ले जाने के लिए काफी मिन्नत किया, लेकिन उसने हर बात को अनसुना कर दिया। प्रोफेसर भी निराश होकर खाली हाथ घर लौटने काे मजबूर हो गए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH