InternationalOdd & Weird

एक ऐसा ऑफिस जहां छुट्टी नहीं लेना पड़ता है महंगा, लगता है भारी जुर्माना

नौकरी करने वाले लोगों को आमतौर पर काम के बीच में छुट्टी नहीं मिलती है। इसलिए हम लोगों को कई बार छुट्टी के लिए कई तरह के बहाने ढूंढने पड़ते हैं। ज्यादा छुट्टियां लेने पर सैलेरी तक काट ली जाती है। आज आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे है जहां इसका उल्टा होता है। जी हां, फ्रांस दुनिया का ऐसा देश है जहां छुट्टी नहीं लेने पर कर्मचारियों पर जुर्माना तक लगाया जा सकता है।हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया। फ्रांस के एक बेकर पर हाल में ही 3600 डॉलर यानी करीब 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि इस जुर्माने की पीछे उसका छुट्टी नहीं लेना था। यह भले ही आपको अटपटा लगे लेकिन यह सच है। फ्रांस में एक ऐसा कानून है जिसके तहत छुट्टी नहीं लेने वाले पर कर्मचारियों पर जुर्माना लगता है।41 वर्षीय सेड्रिक वाइव्रे पर आरोप था कि उन्होंने पिछले साल की गर्मियों से अब तक कोई भी छुट्टी नहीं ली थी। ऐसा करके उन्होंने वहां का लेबर कानून तोड़ा है। जिसने सप्ताह में एक दिन की भी छुट्टी लिये बिना ही सातों दिन बेकरी को खुला रखा। इस व्यक्ति ने ऐसा टूरिस्ट की बढ़ती संख्या को देखते हुये पूरे सप्ताह अपनी बेकरी को खोल कर रखा था। जबकि फ्रांस के लोकल लेबर लॉ के अनुसार छोटे बिजनेसमैन सप्ताह में सिर्फ 6 दिनों तक ही काम कर सकते हैं।इस सीजन के दौरान सेड्रिक और उसके कर्मचारियों ने सातों दिन देर रात तक भी काम किया। हालांकि कुछ लोगों ने सेड्रिक का फेवर करते हुये इस नियम के खिलाफ भी सहमति जताई है। लोगों का मानना है कि इस नियम से बिजनेस को नुकसान होता है। इसके साथ ही लगभग 500 लोगों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर करते हुए सेड्रिक को सातों दिन बेकरी खोलने की पेटीशन दायर की है।

=>
=>
loading...