InternationalOdd & Weird

इस शख्स को मिला ऐसा चूहा जिसे देखकर हैरत में पड़ गए लोग, साइज देखकर डर जाएंगे आप

अगर बात चूहों की हो तो आपके जेहन में छोटा सा पिद्दी टाइप चूहे की छवि उभरेगी। लेकिन हम आपको आज एक ऐसे चूहे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखकर अच्छे अच्छों के माथे पर पसीने आ जाएँ। यह चूहा कोई मामूली और छोटा चूहा नहीं है बल्कि यह औरों से बिलकुल अलग है। जी हां हम कर रहे है, ऐसे चूहे की जो साइज में कुत्ते जितना बड़ा है।यह घटना लंदन में टोनी स्मिथ के साथ हुई है। जोकि पेशे से एक इंजीनियर है। हाल ही में जब वो अपने बच्चों के प्लेग्राउंड की तरफ से आ रहा था। तभी अचानक उन्हे एक कुत्ते जितनी बड़ी चीज बेहोश नजर आई। और जब वो उसके पास गए तब उन्हे पता चला कि वो तो एक कुत्ता नहीं बल्कि चूहा है।टोनी स्मिथ इस चूहे को पकड़ लिया। जिसकी लंबाई 4 फिट है। और अपने फ्रेंड जेम्स ग्रीन को बुलाया। जिन्होंने चूहे के साथ टोनी की फोटोज़ खींची। और जब टोनी और इस चूहे की फोटो खिची गई तो ये चूहा हैरान होकर कैमरे की तरफ देखने लगा। जब स्थानीय प्रशासन को इस बात का पता चला, तो पहले इस फोटो को फर्जी करार देकर बचने की कोशिश की। पर बाद में स्थानीय कर्मचारियों को तलब करके जांच के लिए भेज दिया गया है।अब तक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की मानें, तो सबसे बड़ा चूहा जो अब तक पाया गया है वो 3 3 फिट का था। जोकि फिलीपींस का था। ब्रिटिश पेस्ट कंट्रोल एशोसिएशन(बीपीसीए) का कहना है कि ब्रिटेन में दो तरह के चूहे पाए जाते हैं। जो अधिकतम आधे किलो के हो सकते हैं। पर ये तो अनोखा ही मामला है।

=>
=>
loading...