IANS News

मप्र में चिलचिलाती धूप

भोपाल, 7 जून (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को धूप के साथ उमस ने बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में गुरुवार की सुबह उमस भरी रही। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद गुरुवार को धूप के चलते उमस का असर बढ़ गया है। कई स्थानों के तापमान में भी गिरावट आई है, मगर गर्मी व उमस परेशान कर देने वाली है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.8 डिग्री, ग्वालियर का 29 डिग्री और जबलपुर का 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 40 डिग्री, ग्वालियर का 42.5 डिग्री और जबलपुर का 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

=>
=>
loading...