RegionalTop Newsमुख्य समाचार

मुंबई : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, BMC ने छुट्टियां की रद्द, 5 तटीय इलाकों में नौसेना तैनात

दक्षिण राज्यों मे मॉनसून ने दस्तक दे चुके है मॉनसून ने गुरुवार को मुंबई की परेशानियां भी बढ़ा दी हैं। मुंबई लोकल और बस सर्विस पर भी इसका असर पड़ा। कई जगह ट्रैफिक भी जाम हुआ। मौसम विभाग ने कहा कि ये प्री मानसून बारिश है। प्री मॉनसून रेन की वजह से हवाई और रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

मौसम विज्ञान विभाग की ताजा चेतावनी  मुंबई में रहने वाले लोगों की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 48 घंटों में शहर में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग  की इस चेतावनी को ध्यान में रखते हुए बीएमसी ने अपने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

BMC ने बिगड़ते हालातों से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीएमसी ने अपने कर्मचारियों की साप्ताहिक छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। बताया गया है कि नैशनल डिजास्टर रेस्पांस फोर्स (एनडीआरफ) की तीन टीमों को स्टैंड बाय पर रखा गया है। ये टीमें परेल, अंधेरी और मानखुर्द में तैनात रहेंगी। टीम के सदस्यों के पास वॉकी-टॉकी समेत सभी जरूरी सामान हैं। ये टीमें बाढ़ से लोगों को निकालने में भी सक्षम हैं।

इसके अलावा सभी वॉर्डों के ऐडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्कूल विभाग) को भी शेल्टर के रूप में स्कूलों को 24 घंटे खुले रखने का निर्देश दिया गया है।

गोवा पहुंचा मानसून

मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा, “मानसून गोवा पहुंच चुका है। अगले 24 घंटे में ये दक्षिण महाराष्ट्र और कोंकण पहुंचेगा। 48 से 72 घंटों के भीतर इसके मुंबई पहुंचने की संभावना है। 8 और 9 जून को भारी बारिश की आशंका जाहिर की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 10 जून से बारिश की तीव्रता में कमी आएगी।”

 

 

 

=>
=>
loading...