Odd & WeirdTop News

पार्ले-जी के पैकेट में नजर आने वाली प्यारी सी लड़की अब हो गयी हैं ऐसी, देख कर उड़ जायेंगे होश

कहते हैं न कि बदलाव ही प्रकृति का नियम है। यदि हम लोग खुद को समय के साथ न बदले तो हमारा विकास रुक जाएगा, इसलिए जरुरी है कि वक्त के मुताबिक हम खुद ढाले और आगे बढ़े। क्योंकि यह बिल्कुल जरुरी नहीं है कि आज जो चीज जैसी है वह 100 सालों बाद भी ठीक वैसी ही हो। अगर बदलाव की बात करते हैं तो हम सभी के बचपन से लेकर जवानी तक के समय से जुड़ा है यह बिस्कुट।

जो न केवल आपकी बचपन का हिस्सा रहा है, बल्कि आपके माता पिता से लेकर बड़े भाई-बहनों के बचपन से भी जुड़ा हुआ है यह बिस्कुट।

जी हां, यह समझ पाना ज्यादा मुश्किल नही है कि हम पार्ले जी बिस्कुट की बात कर रहे हैं। इस बिस्कुट को न केवल बच्चे बल्कि बड़े बुजुर्ग भी बड़े शौक से खाते हैं।

आज भी यह बिस्कुट लोगों की जुबान का स्वाद बना हुआ है। बहुत सारी यादें भी जुडी हुई हैं वैसे आज कल हम लोग भले ही ये कहें की ये बिस्कुट कुत्ते खाते हैं। लेकिन कभी यही बिस्कुट के लिए हम लोग रोते भी थे, लोग आज भी पार्ले जी बिस्कुट बड़े चाव के साथ खाते हैं।

पार्ले जी खाने वालों ने यह जरुर गौर किया होगा कि इस बिस्कुट में एक लड़की की तस्वीर बनी होती है। क्या आपने कभी सोचा है कि बिस्कुट के पैकेट में इतनी मासूम नजर आने वाली यह बच्ची कौन है। आपको बता दे की जब से पार्ले जी बिस्कुट मार्केट में आया है तभी से लेकर आज भी यहीं लड़की इस पैकेट में नजर आ रही है। इस तस्वीर में नजर आने वाली बच्ची के बारे में जानने की तो सभी ने कोशिश की लेकिन खास जानकारी नहीं जुटा पाए, यहां हम आपको इसी के बारे में दिलचस्प बातें बता रहे हैं।

बीते कई सालों में ‘पारले’ ब्रांड ने अपने उत्पादों में कई बदलाव किए हैं। मगर ‘पारले गर्ल’ पहले की तरह आज भी वैसी ही हैं। उसके रूप में कोई बदलाव नहीं आया

कई बार ऐसा दावा किया जा चुका है कि नागपुर की नीरू पाण्डेय या  सुधा मूर्ति हैं। लोकल अखबार में उनकी तस्वीर भी पब्लिश की गई थी। कहा गया था कि उनकी उम्र अब 60 वर्ष हो गई है।

पारले ने बताया अफवाह

एक लीडिंग न्यूज़ प्लेटफार्म के अनुसार पार्ले प्रॉडक्ट्स के ग्रुप प्रॉडक्ट मैनेजर मयंक शाह ने इन खबरों को बेमतलब की अफवाह बताते हुए कहा कि यह ऐसा उदाहरण है, जिसमें लोग कुछ भी कहानी बना लेते हैं। एक लीडिंग न्यूज़ प्लेटफार्म

तो फिर कौन है असल ‘पारले गर्ल

आपको बता दे  असल में ‘पारले गर्ल’ कोई इंसान नहीं है, बल्कि यह एक इलस्ट्रेशन है, जिसे साल 1960 में एवेरेस्ट क्रिएटिव्स ने डिजाइन किया था।

अब बताइए कहाँ हम ‘पारले गर्ल’ को इंसानों में ढूंढ रहे थे। कहां वो महज इलस्ट्रेशन निकली। चलिए कोई बात नहीं। आखिरकार यह राज तो खुला।

 

 

 

 

=>
=>
loading...