EntertainmentInternationalTop News

VIDEO: प्रियंका चोपड़ा ने भारतीयों को लेकर कह डाली इतनी शर्मनाक बात, लोग बोले….

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको विवाद के बाद एक नए विवाद में घिर चुकी है। दरअसल, प्रियंका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 68वें एमी अवार्ड्स के दौरान प्रियंका वीडियो जर्नलिस्ट से कह रही हैं- Indian Films is all about hips and boobs. बता दें कि ये एमी अवॉर्ड्स 2016 में हुए थे।  प्रियंका अब इस वीडियो को लेकर ट्रोल हो रही हैं। ट्रोलर्स इसे प्रियंका की शर्मनाक हरकत बता रहे हैं।

एक तरफ जहां लोग इस बयान को शर्मनाक करार दिया। वहीं दूसरी ओर लोगों ने कहा कि लगता है प्रियंका यह भूल चुकी हैं कि वह बॉलीवुड से फेमस हुई है न कि हॉलीवुड से। जाहिर सी बात है प्रियंका के इस विवादित बयान से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को काफी दुख हो सकता है। साथ ही साथ उन्हें गुस्सा भी आ सकता है।

बता दें, इससे पहले प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड टीवी शो ‘क्वांटिको’ के सीजन 3 के एक एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल की जा रही थीं। दरअसल, शो के एक एपिसोड में भारतीय राष्ट्रवादियों को आतंकी बताया गया था। जिसके बाद से ही प्रियंका को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।

इस पर प्रियंका को सोशल मीडिया पर काफी लताड़ लगी थी। बाद में प्रियंका ने इस पर माफी मांग ली थी। प्रियंका ने कहा- मैं दुखी और शर्मिंदा हूं कि क्वांटिको के एपिसोड की वजह से भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंची। मैं माफी मांगती हूं। मुझे इंडियन होने पर गर्व है।

=>
=>
loading...