IANS News

लंदन : नीलामी में 10 साल पुराना बैग 2.17 लाख डॉलर में बिका

लंदन, 13 जून (आईएएनएस)| लंदन में 10 साल पुराना हर्मेस बर्किन बैग 217,144 डॉलर में बिका है। नीलामी में सर्वाधिक कीमत में बैग के बिकने से नया यूरोपीय रिकॉर्ड बना है।

बीबीसी के मुताबिक, 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड डायमंड जड़े लॉक के साथ 2008 हिमालया बर्किन बैग की कीमत मंगलवार को बढ़कर 100,000-150,000 पाउंड हो गई।

इससे पहले नीलामी में सबसे महंगा बैग बिकने का रिकॉर्ड भी हर्मेस बर्किन के ही नाम रहा। 2017 में हांगकांग में इस कंपनी का बैग 380,000 डॉलर में बिका था।

नीलामी घर क्रिस्टी ने कहा, यह निर्विवाद रूप से दुनिया का सबसे कीमती बैग है।

=>
=>
loading...