IANS News

मप्र : हवाओं ने गर्मी से राहत दी

भोपाल, 14 जून (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह से चल रही हवाओं ने गर्मी और उसम से राहत दी है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में गुरुवार की सुबह पिछले दिनों के मुकाबले गर्मी और उमस से राहत देने वाली रही। मौसम साफ होने से धूप खिली, मगर हवाओं के चलने से धूप की चुभन कम रही।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों मे बीते 24 घंटों में बौछारें पड़ी, जिससे तापमान में गिरावट आई है। पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में बालाघाट, मंडला, सिवनी,डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, बैतूल, मुरैना और भिंड आदि स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

राज्य में गर्मी से राहत है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 26. 5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24. 5 डिग्री, ग्वालियर का 32 डिग्री और जबलपुर का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 36. 6 डिग्री, ग्वालियर का 41.8 डिग्री और जबलपुर का 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

=>
=>
loading...