Uttar Pradesh

दक्षेस सम्मेलन रद्द होना मोदी की कूटनीतिक जीत : अनुप्रिया

अनुप्रिया

 अनुप्रियालखनऊ/फैजाबाद| उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर संसदीय सीट से सांसद व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने गुरुवार को दक्षेस सम्मेलन रद्द होने का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश दौरों में विश्व के सभी देशों के सामने अपनी नीतियों को बखूबी रखा है। फैजाबाद में अनुप्रिया पटेल गुरुवार को सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब थीं। उन्होंने इस्लामाबाद में दक्षेस सम्मेलन रद्द होने को मोदी की कूटनीतिक जीत बताया।

अनुप्रिया ने कहा, “पाकिस्तान की गलत नीतियों के कारण सम्मेलन रद्द हुआ। सम्मेलन रद्द होने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। मोदी ने विदेश दौरों में विश्व के सभी देशों के सामने अपनी नीतियों को बखूबी रखा। उनकी इसी कुशल कूटनीति के कारण विश्व के अधिकांश देश उनके मुरीद हैं। पाकिस्तान के मामले में प्रधानमंत्री मोदी ने जिस बखूबी से अपनी बात को रखा, उसी के कारण दक्षेस के कई देशों ने पाकिस्तान से किनारा कर लिया।”

अनुप्रिया ने उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार पर निशाना साधाा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लाचार हैं। वह अपने मन से कोई भी काम नहीं कर पा रहे हैं।

अनुप्रिया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा तथा अपना दल मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके काफी अच्छे परिणाम सामने आएंगे। भाजपा उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। अपने पारिवारिक विवादों के सवाल पर अनुप्रिया ने कहा, “बीती ताहि बिसार दे आगे की सुधि लेय।”

=>
=>
loading...