National

पंजाब सीमा क्षेत्र के गांवों को खाली करने का आदेश

पंजाब सीमा

पंजाब सीमाचंडीगढ़| पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में गुरुवार को भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया है। पंजाब सरकार ने नियंत्रण रेखा से लगे 10 किलोमीटर क्षेत्र तक के गांवों को खाली करने का आदेश जारी किया है। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को पंजाब सरकार को सीमा क्षेत्र के गांवों को खाली कराने का आदेश दिया है।

स्थानीय प्रशासन के अधिकारी सीमा से लगे गांवों के लोगों को अपने घर और गांव खाली करके सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए लाउडस्पीकर के जरिए घोषणा कर रहे हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पास के सीमाई क्षेत्रों के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

पाकिस्तान सीमा से लगे पंजाब के जिलों के नाम अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, अबोहार और फजिल्का हैं। पंजाब की 553 किलोमीटर सीमा पाकिस्तान से लगी है।

जानकार सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ सीमा क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति मजबूत कर रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस बारे में गुरुवार की शाम मंत्रिमंडल की एक आपात बैठक बुलाई है।

=>
=>
loading...