IANS News

मप्र में हवाओं के चलने से गर्मी का असर कम

भोपाल, 17 जून (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह से चल रही हवाओं के कारण गर्मी का असर कम है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य में रविवार की सुबह से मौसम साफ व तेज धूप निकली है मगर हवाओं के चलने से गर्मी का असर कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून का कोई सिस्टम नहीं बन पा रहा है जिससे बारिश का दौर थम सा गया है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा और हवाओं के चलने से गर्मी से राहत मिलेगी

राज्य में हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 26़ 6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24़ 5, ग्वालियर का 32 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 28़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38़ 3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 36़ 8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 40़ 5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

=>
=>
loading...