IANS News

मप्र में गर्मी से राहत

भोपाल, 18 जून (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार को हुई बौछारों से सोमवार को गर्मी से राहत मिली है लेकिन उसम का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में सोमवार सुबह गर्मी से राहत देने वाली रही। बीते 24 घंटों में राजधानी में 18 मिलीमीटर, इंदौर में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी गुजरात में उपरी हवाओं का चक्रवात बना हुआ है, जिससे राज्य में नमी आ रही है और उसी के चलते बौछारें पड़ी हैं। साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। इसके चलते तापमान में गिरावट के साथ गर्मी व उमस से राहत मिलने की संभावना है।

सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.8 डिग्री, ग्वालियर का 27.7 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 36.9 डिंग्री सेल्सियस, इंदौर का 36.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 41.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

=>
=>
loading...