IANS News

इंजुरी टाइम के गोल ने इंग्लैंड के साथ न्याय किया : हैरी

वोल्गोग्राड (रूस), 19 जून (आईएएनएस)| ट्यूनीशिया के खिलाफ खेले गए पहले ग्रुप मैच को जीतकर फीफा विश्व कप का आगाज करने वाली इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी केन ने कहा कि इंजुरी टाइम में दागे गए गोल ने टीम के साथ न्याय किया। वोल्गोग्राड ऐरेना में खेले गए इस मुकबाले में कप्तान हैरी द्वारा दागे गए दो गोल के दम पर इंग्लैंड ने ट्यूनीशिया को 2-1 से मात दी।

मैच के निर्धारित समय के समाप्त होने पर दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबरी पर था और ऐसा लग रहा था कि यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हो जाएगा लेकिन हैरी ने इंजुरी टाइम (91वें मिनट) में किएरन ट्रिपियर द्वारा लिए गए कॉर्नर किक पर हेडर से गोल करके अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलाई।

मैच के बाद कप्तान हैरी ने कहा, इस मैच में कई पेनाल्टी हो सकती थी। हमें कॉर्नर से मिले मौकों से खुशी मिली। ट्यूनीशिया के खिलाड़ी हमें रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अंत में किए गए गोल ने टीम के साथ न्याय किया। यहीं फुटबाल का खेल है।

=>
=>
loading...