Regional

गर्मी से इतना परेशान हुआ शख्स, कर दिया ‘सूर्यदेव’ पर ही केस!

भीषण गर्मी का कहर जारी है। किसी भी तरह इस गर्मी से राहत मिलती नहीं नजर आ रही। अगर आपको गर्मी लगे तो आप अधिक से अधिक क्या कर सकते हैं। जाहिरी तौर पर आप गर्मी का इलाज AC कूलर में ढूढेंगे और बहुत करेंगे तो किसी ठंडे प्रदेश में जा कर छुट्टियां मनाएंगे।

लेकिन हम आपको एक ऐसे वाकये को बताने जा रहे हैं कि आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि भला कहीं ऐसा भी हो सकता है। जी हां, एक शख्स ने गर्मी से आजिज आकर सूर्य देव पर ही केस कर दिया। यह दिलचस्प मामला मध्य प्रदेश के शाजापुर की बताई जा रही है। आइए विस्तार से जानते हैं कि वास्तव में उस शख्स ने सूर्य देव पर एफ आई आर आखिर क्यों कराई।

मीडिया रिपोर्टों की मानें तो यह खबर मध्यप्रदेश के शाजापुर की बताई जा रही है। यहां एक युवक ने गर्मी से तंग आकर सूर्य देवता पर केस ठोक दिया है। मध्यप्रदेश के शाजापुर के रहने वाले इस शख्स ने बेहाल कर देने वाली गर्मी के लिए सूरज देवता को कसूरवार ठहराया है और उनपर केस दर्ज कर दिया है। शख्स का नाम शिवपाल सिंह बताया जाता है। शिवपाल ने शाजापुर थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

भगवान के खिलाफ अपनी शिकायत में शिवपालसिंह ने लिखा है कि मैं विगत एक सप्ताह से आसमान से बरसती आग के कारण मानसिक और शारीरिक रूप से कष्ट सह रहा हूं। इस गर्मी से मुझे मानसिक शारीरिक दोनों ही तौर पर पीड़ा हो रही है, जिसके लिए मैं श्रीमान सूर्यनारायण, निवासी ब्रम्हांड को कसूरवार मानता हूं। शिवपाल सिंह चाहता है की उनकी इस शिकायत पर एक्शन लेते हुए भारतीय संविधान के अनुसार आवश्यक कानूनी धाराओं में कार्यवाही की जाए।

 

 

=>
=>
loading...