IANS News

धोनी की पत्नी को चाहिए हथियार

रांची, 20 जून (आईएएनएस)| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने रांची जिला प्रशासन में हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक साक्षी ने यह कहते हुए लाइसेंस मांगा है कि वो अधिकतर समय रांची में अकेले रहती हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें अपनी सुरक्षा का डर है।

साक्षी ने अपील में कहा है, मुझे काम के लिए अकेले जाना पड़ता है और मुझे अपनी सुरक्षा का डर भी है।

धोनी के पास पहले ही उनके नाम से लाइसेंस है। धौनी अपने परिवार के साथ डालाडाली स्थित फार्महाउल में शिफ्ट हो चुके हैं। पहले वह हर्मू हाउसिंह कालोनी में रहा करते थे।

=>
=>
loading...