BusinessRegionalTop News

बेनामी संपत्ति की ईनामी योजना इनकम टैक्स विभाग के गले की हड्डी बनी, शिकायतों की लगी लाइन

नई दिल्ली। इनकम टैक्स विभाग ने हाल ही में बेनामी संपत्तियों पर शिकंजा कसने के लिए वित्त मंत्रालय ने एक करोड़ रुपये का इनाम देने की योजना शुरू की है। लेकिन अब ये योजना विभाग के गले की हड्डी बन गई है। ईनाम के चक्कर में लोग रोजाना सैंकड़ों फोन इनकम टैक्स विभाग में कर रहे हैं। आपको बता दे कि इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति सबूत के साथ बेनामी संपत्ति की जानकारी फोन, पत्र या कूरियर के जरिए विभाग को दे सकता है।

आपको बता दे इस योजना के तहत देश में बेनामी ट्रांजेक्शन की जानकारी देने पर 1 करोड़ रुपए और विदेश में स्थित प्रॉपर्टी की जानकारी देने पर 5 करोड़ तक का ईनाम देने की बात विभाग ने कही थी। विभाग ने एक विज्ञापन के जरिए इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद देश भर से इनकम टैक्स विभाग में लोगों ने जानकारी देना शुरू कर दिया। कई जगह तो 500 पेज के कूरियर भेजे जा रहे हैं। साथ बेनामी संपत्ति की शिकायत के कई पत्र भी आयकर विभाग के दफ्तरों में पहुंच रहे हैं।

खबरों के मुताबिक मई के महीने में ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इस तरह की 600 जानकारियां मिली है। दिक्कत ये है कि आयकर विभाग के पास पहले ही बहुत काम है और कर्मचारी कम है। इसलिए बेनामी संपत्ति की इन शिकायतों पर काम करने के लिए लोग कम पड़ रहे हैं।

वहीँ आयकर विभाग के कर्मचारियों ने CBDT से मांग की है कि इसकी जांच किसी एजेंसी से करवाई जाए या नए कर्मचारियों को लाया जाए। अभी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में करीब 45 हजार कर्मचारी काम करते हैं। विभाग के 30,000 पद करीब 2 साल से भरे नहीं गए हैं। इसमें से कई पद तो टैक्स असिसटेंट के हैं। इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के करीब 3000 पद खाली हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह की जानकारी देने वालो को इनाम कब मिलेगा ?

=>
=>
loading...