EntertainmentTop News

दीपिका पादुकोण इस स्टार के साथ करने जा रही हैं शादी, नाम जान कर उड़ जायेंगे होश 

बॉलीवुड के हॉट कपल में शुमार दीपिका और रणवीर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों आखिरी बार फिल्म ‘पद्मावती’ में नजर आए थे। फिल्म में दोनो एक्टर्स के किरदार को काफी सराहा गया था। हालांकि फिल्म में दोनों एक दूसरे के ऑपोजिट नहीं थे। लेकिन अब यह प्रेमी जोड़ा जल्द ही रियल लाइफ में एक होने जा रहा है।

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। अक्सर ही फिल्मी गलियारे में शादी की तारीख और वेन्यू को लेकर कई तरह की खबरें आती रहती हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं बताया गया था। अब हम आपको बताने वाले हैं साल की मोस्ट अवेटिड शादी की कंफर्म डेट और वेन्यू।

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि इसी साल 10 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पिछले कई हफ्तों से दोनों की शादी को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आ रही थीं।

ऐसे में फिल्मफेयर के सूत्रों मे शादी की तारीख 10 नबंवर कंफर्म कर दिया है। हालांकि अभी तक रणवीर या दीपिका की ओर से कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार साल ही सबसे ग्रैंड वेडिंग में सबसे ज्यादा समय तारीख तय करने में लगा है।

=>
=>
loading...